मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। भाजपा की सहयोगी शिव सेना ने शुक्रवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर को वापस लाते हैं तो वह पाकिस्तान में उनके संक्षिप्त ठहराव का समर्थन करेगी।

शिव सेना सांसद संजय राउत ने यहां कहा, “कल दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन है.. यदि प्रधानमंत्री उसे भारत लाने में सफल हो जाते हैं, तो हम उसका स्वागत करेंगे और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से उनकी आज की मुलाकात का समर्थन करेंगे।”
उन्होंने पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी, जब तक वह आतंकवादी गतिविधियों के जरिए उसे निशाना बनाना बंद नहीं कर देता।
राउत ने कहा, “यहां तक कि कल (गुरुवार) भी जम्मू एवं कश्मीर में एक आतंकवादी घटना घटी, जिसमें 12-13 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और वे जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर शिव सेना से परामर्श या सहमति नहीं लेती।
dharmpath.com dharmpath