शीना हत्याकांड : इंद्राणी से मिली ब्रिटिश उप उच्चायोग की टीम

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में ब्रिटिश उप उच्चायोग की एक टीम ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से जेल में मुलाकात की। इंद्राणी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में ब्रिटिश उप उच्चायोग की एक टीम ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से जेल में मुलाकात की। इंद्राणी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीते कुछ सालों से इंद्राणी ब्रिटेन की भी नागरिक हैं। ब्रिटिश टीम ने उससे पूछा कि उसे किसी तरह की मदद तो नहीं चाहिए। यह भी पूछा कि जेल में उसे कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। टीम ने एक सामान्य प्रक्रिया के तहत यह मुलाकात की। किसी अन्य जगह पर रह रहे या काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक को जेल होने पर ब्रिटिश मिशन उससे मिलकर बात करता है।

इससे पहले उप उच्चायोग की टीम को इंद्राणी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी। कहा गया था कि पहले गृह मंत्रालय से अनुमति लेकर आएं।

मुंबई के ब्रिटिश उप उच्चायोग या दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारियों से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय पर इंद्राणी की बेटी शीना की हत्या का आरोप है। यह सभी 21 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस अभी तक इस हत्या के पीछे की वजहों के बारे में पता नहीं लगा सकी है। कई वजहों में से एक संपत्ति विवाद के हिसाब से भी जांचकर्ता मामले की जांच कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493