नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के सीधा प्रसारण की मांग को लेकर दाखिल याचिका के बारे में महान्यायावादी की राय मांगी।
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के सीधा प्रसारण की मांग को लेकर दाखिल याचिका के बारे में महान्यायावादी की राय मांगी।
महान्यायवादी के.के. वेणुगोपाल ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ से कहा कि अमेरिका में मामले की सुनवाई के प्रतिलिपि का प्रयोग केवल शोधकर्ता ही कर सकते हैं।
अदालत ने हालांकि इस मामले की सुनवाई 3 मई के लिए मुकर्रर कर दी। महान्यायवादी ने कहा कि याचिका की प्रति केंद्र सरकार के पास उपलब्ध नहीं है।
न्यायालय ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि याचिका की प्रति अधिवक्ता पी.के. डे को दी जाए जो इस मामले में महान्यायवादी की सहायता कर सकते हैं।
वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने भी शीर्ष न्यायालय से सीधा प्रसारण की मांग की है। उन्होंने शीर्ष अदालत से सुनवाई की वीडियो रिकार्डिग करने की मांग की जिसे शीर्ष अदालत के संग्रहालय में रखा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath