रियो डी जेनेरियो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनिया भर के शीर्ष तीरंदाजों ने रियो 2016 टेस्ट इवेंट की तारीफ की है।
टेस्ट इवेंट में चीन और दक्षिण कोरिया का बोलबाला रहा।
रियो के सांबाड्रोम में आयोजित आठ दिनों के रियो इंटरनेशनल आर्चरी चैलेंज में 28 देशों के 120 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन में लंदन ओलम्पिक में पदक जीतने वाले 11 तीरंदाज भी शामिल रहे।
दक्षिण कोरिया के किम वूजिन ने नीदरलैंड्स के सेफ वैन डेन बेर्ग को हराकर स्वर्ण जीता। किम ने कहा कि रियो ने शानदार तैयारियां की हैं और वह अगले साल लौटने को लेकर उत्सुक हैं।
एशियाई तीरंदाजों ने टेस्ट इवेंट के 12 में से सात पदक जीते। दक्षिण कोरिया ने तीन चार में से तीन स्वर्ण जीते जबकि चीन ने बाकी के स्वर्ण पर कब्जा किया।
रियो ओलम्पिक के मद्देनजर टेस्ट इवेंट का दौर जारी है। अगले महीने माउंटन बाइकिंग का आयोजन होना है।
dharmpath.com dharmpath