शीर्ष सीरियाई वार्ताकार शांतिवार्ता से अलग

दमिश्क, 30 मई (आईएएनएस)। सीरिया के मुख्य विपक्षी समूह के मुख्य वार्ताकार ने शांति वार्ता को विफल करार देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है।

बीबीसी की रपट के अनुसार, उच्च वार्ता समिति (एचएनसी) के मोहम्मद अल्लाउश ने कहा कि वार्ता से न तो कोई राजनीतिक समझौता हो पाया और न ही अशांत क्षेत्रों में सीरियाई लोगों की पीड़ा ही कम हो पाई।

अलाउश ने कहा, “शासन के अड़ियल रवैये के कारण तीन चक्रों की वार्ताएं विफल हो गई थीं और सीरियाई लोगों के खिलाफ बमबारी एवं हमले जारी हैं।”

सऊदी समर्थित एचएनसी जेनेवा वार्ता की प्रगति को लेकर महीनों से निराश है।

संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में जेनेवा में सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ गत अप्रैल महीने में हुई वार्ता में भी एचएनसी शामिल नहीं हुआ था।

वार्ता फिर से शुरू करने की कोई तिथि भी तय नहीं की गई है।

अमेरिका और रूस की मध्यस्थता में सीरिया सरकार और विद्रोहियों के बीच हुआ संघर्षविराम समझौता भी आधिकारिक रूप में देश भर में लागू है, लेकिन इसका उल्लंघन लगातार हो रहा है।

गृहयुद्ध के दौरान 250,000 सीरियाई लोग मारे गए हैं और 1.1 करोड़ लोग बेघर हुए हैं।

यह गृहयुद्ध सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ पांच साल पहले शुरू हुए विद्रोह के साथ शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493