नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को वाटर मीटर घोटाला मामले में समन जारी किया है।
एसीबी के प्रमुख एम.के. मीणा ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, “हमने शीला को एक नोटिस जारी किया है।”
मीणा ने कहा कि यह मामला 2011 में 2.5 लाख वाटर मीटर की खरीद से जुड़ा है।
अधिकारी ने कहा कि 2014 में एसीबी में एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें निविदा प्रक्रिया से छेड़छाड़ और एक ही कंपनी का पक्ष लेने का आरोप है।
dharmpath.com dharmpath