शी ने कहा कि एक मजबूत सेना के निर्माण के उद्देश्य से सेना को दिशा-निर्देशित किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी चोंगकियांग के दक्षिण-पश्चिम नगरपालिका में 13वें सैन्य समूह के निरीक्षण के दौरान की।
13वें सैन्य समूह के मुख्यालय में सैनिकों व अधिकारियों से मुलाकात के दौरान शी ने कानून व नियमों की तर्ज पर सेना को दिशा-निर्देशित करने का आह्वान किया।
सेना के 13वें समूह के पास सन् 1930 से लेकर अब तक बेहतरीन सैन्य इतिहास है। शी ने साल 2008 में वेंचुआन भूकंप के दौरान बचाव व राहत का काम कर रहे सैनिकों से खुद मुलाकात की थी।
dharmpath.com dharmpath