उप्र : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सपा ने भाजपा को दी पटकनी

लखनऊ/वाराणसी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जोरदार पटकनी दी है।

सपा की प्रत्याशी अपराजिता ने भाजपा प्रत्याशी को 30-17 के अंतर से हराया। एक वोट अवैध घोषित किया गया। तीन बजे मतगणना शुरू होते ही अपराजिता ने बढ़त बना ली और कुछ मिनटों में ही परिणाम सामने आ गया। एक वोट अवैध घोषित किया गया।

अपराजिता के पक्ष में 30 सदस्यों ने वोटिंग की, जबकि भाजपा के अमित सोनकर को 17 मत मिले। बनारस में कुल 48 जिला पंचायत सदस्य हैं।

दरअसल, गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में जिप सदस्यों ने तेजी दिखाई और मात्र एक घंटे 55 मिनट में 33 वोट पड़ गए। बाद में यह आंकड़ा 45 पहुंच गया। तीन बजे तक सभी सदस्यों ने मतदान कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493