शी जिनपिंग ने की ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत

उफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को रूस के शहर उफा में आयोजित सातवें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में तीसरी बार शिरकत की।

ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन का थीम ‘ब्रिक्स भागीदारी : वैश्विक विकास का शक्तिशाली कारक’ है।

ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और यूरेशिया आर्थिक संघ के सदस्य देशों के प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे।

एससीओ एक स्थाई क्षेत्रीय संघ है, जिसकी स्थापना 15 जून, 2001 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद और चरमपंथ से लड़ने के लिए संयुक्त कदम उठाना और शिक्षा, ऊर्जा, तेल एवं गैस, परिवहन, संचार एवं अन्य क्षेत्रों में सहयोग करना है।

एससीओ में रूस, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान, चीन, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। अफगानिस्तान, भारत, ईरान, मंगोलिया और पाकिस्तान को पर्यवेक्षक राष्ट्र का दर्जा दिया गया है, जबकि बेलारूस, तुर्की और श्रीलंका वार्ता में भागीदार देश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493