शी ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर दी बधाई

शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और मिस्र दोनों देश पिछले 60 वर्षो से राजनीति, अर्थव्यवस्था और व्यापार जैसे क्षेत्रों में व्यापक संचार के साथ एक-दूसरे को सहयोग दे रहे हैं।

शी ने कहा कि चीन, मिस्र संबंध अरब एवं अफ्रीकी देशों और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए उदाहरण बन गया है।

शी ने कहा, “हम भविष्य में चीन, मिस्र संबंधों की लाभप्रद संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं।” वह कहते हैं कि वे दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए सीसी के साथ काम करने के इच्छुक हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हो।

सीसी ने अपने संदेश में कहा कि दोनों देशों ने राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी समन्वय बढ़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493