मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस एंटरटेनमेंट ऑस्कर विजेता निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की आगामी फिल्म ‘द बीएफजी’ को भारत में 15 जुलाई को रिलीज करेगा।
एक बयान के मुताबिक, ‘द बीएफजी’ रोआल्ड डाल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी सोफी (रूबी बार्नहिल) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बीएफजी (मार्क रायलांस) नामक एक अच्छे दैत्य से दोस्ती हो जाती है। वे इंसानों की दुनिया पर हमला करने वाले आदमखोर, दुष्ट दैत्यों को पकड़ने की रोमांचक यात्रा पर निकलते हैं।
‘द बीएफजी’ का टीजर दिसंबर में रिलीज हुआ था। इसे बेहद सराहा गया था और इसने फिल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ा दी थी।
dharmpath.com dharmpath