शी-पुतिन आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने के इच्छुक

शी ने सोमवार को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन से इतर पुतिन के साथ बैठक के दौरान कहा कि आतंकवाद रोधी वैश्विक परिस्थितियों में व्यापक बदलाव आए हैं। चीन आतंकवाद के खिलाफ जंग में रूस सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

शी ने कहा कि चीन-रूस समग्र रणनीतिक साझेदारी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों के लिए लगातार उच्चस्तरीय आदान-प्रदान जरूरी हैं।

चीन सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रूस के साथ मिलकर ठोस कदम उठाने का इच्छुक है। इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ जंग जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहता है और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में लोकतंत्र को बढ़ावा देना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493