भोपाल, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर मंगलवार सुबह धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार सुबह आसमान साफ और धूप तेज रही। हवाएं ठंडक भरी रहीं। ग्वालियर-चंबल इलाके में कोहरे का भी असर दिखा। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान सागर, रीवा के अलावा विदिशा व रायसेन जिले में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, इंदौर में 17.4 डिग्री, ग्वालियर में 17.5 डिग्री और जबलपुर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, इंदौर में 32.3 डिग्री, ग्वालियर में 31.2 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath