रायपुर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले 78 दिनों से चल रही सूबे के डाटा इंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर से आश्वासन मिलने के बाद ऑपरेटर संघ ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। ऑपरेटरों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद मंत्री अजय चंद्राकर ने मीडिया से कहा कि वे प्रदेश के युवाओं के साथ गलत नहीं होने देंगे। मांगें माने जाने के आश्वासन से ऑपरेटर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

पंचायत सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने बताया कि पंचायत मंत्री ने तत्काल नोटशीट जारी कर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। आडिल ने यह भी बताया कि मंत्री ने वित्त विभाग द्वारा अनुमोदित 777 आदर्श ग्राम पंचायतों में ऑपरेटर्स को पदस्थ करने का आश्वासन दिया है, जिनका वेतन भुगतान भी पंचायत को जारी की गई राशि से ही होगा।
मंत्री के साथ वार्ता में ऑपरेटर्स ने नए ई पंचायतों में पुराने ऑपरेटर्स को ही पदस्थ करने और विभागीय भर्तियों में 10 अंक बोनस प्वाइंट दिए जाने की मांग भी की जिस पर मंत्री ने गंभीरता से विचार करने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
करीब ढाई महीने तक एक ही जगह पर रहने के बाद अब प्रदेश भर के ऑपरेटर्स अपने-अपने घरों को लौटने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार के आश्वासन से जहां उन्हें खुशी मिली हैए वहीं अपने संघर्ष के साथियों से बिछड़ने का गम उन्हें खटक रहा है। संघ के अध्यक्ष आडिल ने कहा कि वे इतने दिन पूरे परिवार का मुखिया बनकर रहे इसलिए सबसे बड़ी ट्रेजडी उन्हीं के साथ हो रही है।
ये है मामला :
पिछले साल राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत भर्ती किए गए 7043 सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की सेवा सीएम ने एक आदेश जारी कर समाप्त कर दी थी। आदेश में लिखा गया था कि भारत सरकार ने अपने 2015-16 के बजट में राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान को समाप्त कर दिया है, इसलिए इन सभी 7043 सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर को नियमित रख पाना राज्य सरकार के लिए संभव नहीं है।
इस फैसले के विरोध में ऑपरेटर्स रायपुर के बूढ़ा तालाब के पास स्थित स्थल पर 14 सितंबर से धरना दे रहे थे। इस दौरान हड़ताली ऑपरेटरों ने भूख हड़ताल, आमरण अनशन, जेल भरो आंदोलन, भिक्षाटन, इच्छा मृत्यु की मांग समेत कई अभियान चलाए और डटे रहे।
dharmpath.com dharmpath