शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने शोक जताया

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखजी के निधन पर शोक जताया है।

उपराष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, “शुभ्रा मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।”

उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं राष्ट्रपति और उनके परिवार के साथ हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ। दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति दे।”

लंबी बीमारी के चलते शुभ्रा मुखर्जी का निधन मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493