शूटिंग के दौरान घायल हुईं शिल्पा शिरोडकर

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सिलसिला प्यार का’ में जानकी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर शूटिंग के दौरान सेट पर सीढ़ियों से गिर गईं। उनकी पीठ में चोट लगी है।

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सिलसिला प्यार का’ में जानकी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर शूटिंग के दौरान सेट पर सीढ़ियों से गिर गईं। उनकी पीठ में चोट लगी है।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में एक सीन की शूटिंग के दौरान शिल्पा जब सीढ़ियों पर चलते हुए अपना संवाद बोल रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से गिर गईं।

सह-कलाकार अभय वकील तुरंत उन्हें बचाने पहुंचे। वह खड़ी नहीं हो पा रही थीं।

घटना को याद करते हुए शिल्पा ने बताया, “मैं सेट पर बुरी तरह गिरी और मेरी पीठ पर चोट आई है। यह एक हादसा था। मुझे लगता है कि एक या दो महीने तक मैं बिस्तर से नहीं उठ पाऊंगी, लेकिन सौभाग्य से यह फ्रैक्चर नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493