शेखर सेन संगीत नाटक अकादमी के प्रमुख

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और गीतकार शेखर सेन को संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से 28 जनवरी को जारी एक आदेश के मुताबिक, सेन को पांच साल के कार्यकाल के लिए अकादमी के अध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

संस्कृति मंत्रालय के बयान के मुताबिक, “सेन ने कई शोधान्मुख संगीतमय कार्यक्रम किए और 1983 से उन्होंने गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में कई महत्वपूर्ण भजन अलबम निकाले। वह ‘तुलसी’, ‘कबीर’, ‘विवेकानंद’, ‘सन्मती’, ‘साहब’ और ‘सूरदास’ के लिए जाने जाते हैं।”

बयान में कहा गया है कि सेन को पद्म श्री समेत राज्य स्तरीय कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493