शेन-फाल्गुनी पीकॉक को भारत सम्मान अवार्ड

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय फैशन डिजाइनर जोड़ी शेन एवं फाल्गुनी पीकॉक को वर्ष 2014 के भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वे दोनों ब्रिटनी स्पीयर्स, केटी पेरी और जेनिफर लोपेज जैसी हॉलीवुड हस्तियों के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।

भारत सम्मान अवार्ड, गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ‘एनआरआई इंस्टीट्यूट’ की ओर से भारतीय मूल के चुनिंदा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।

यह पुरस्कार भारत का मान बढ़ाने वालों को एक सम्मान है। यह पहली बार है, जब एनआरआई इंस्टीट्यूट ने एक फैशन डिजाइनर को उसके काम के लिए पुरस्कृत किया है।

फाल्गुनी ने इस सम्मान के बारे में कहा, “हमने अपने ब्रांड को विदेशों तक पहुंचाने और दुनियाभर में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि हमने वैश्विक पहचाने बनाने के लिए भारत, न्यूयॉर्क और लंदन में रात-रातभर जागकर जो काम किया, उस समय ने आखिरकार अपनी कीमत चुका दी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493