शेमारू एन्टरटेनमेंट ने इस्लामी एप ‘इबादत’ लांच किया

नई दिल्ली , 2 जून (आईएएनएस)। रमजान के पवित्र मौके पर शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने चिश्ती फाउंडेशन के साथ मिलकर इस्लाम का मजहबी एप ‘इबादत’ लांच किया है। यह एप लोगों को अपनी आस्था से जुड़ने का एक डिजिटल विकल्प प्रदान करेगा।

इस मोबाइल एप ‘इबादत’ का उद्देश्य भौगोलिक दूरियों को खत्म करना और साथ ही इस्लाम को मानने वालों को सीधे केवल उनकी एक उंगली से दिव्य और पवित्र अनुभव कराना है। एप पर विविधतापूर्ण सामग्री और अपनी तरह की सेवाओं का मिश्रण उपलब्ध है, जिसमें ऑनलाइन डोनेशन, देशभर के प्रतिष्ठित मस्जिदों में चादर और फूल चढ़ाने की सुविधा शामिल है। साथ ही यह एप लोगों को ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जहां लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े उत्पाद खरीद सकते हैं। यह लगातार यात्रा करने वालों के लिए अपडेटेड इस्लामिक कैलेंडर भी उपलब्ध कराएगा।

इस मौके पर शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सीईओ हिरेन गाड़ा ने कहा, “हम ऐसी सेवाएं देने पर भरोसा करते हैं, जिससे डिजिटल दर्शकों को लाभ मिले और हमें इस बात का गर्व है कि कई सालों से हम आध्यात्मिक श्रेणी में अग्रणी कंपनी हैं। इबादत एक ऐसा एप है, जो इस्लाम को मानने वालों की जरूरतें पूरी करता है और एक वास्तविक धार्मिक अनुभव करने का मौका देता है।”

एप का उद्घाटन टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान ने किया। उन्होंने कहा, “एक कलाकार होने के नाते मेरे पास समय की बहुत कमी होती है और मुझे कई सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने पड़ते हैं। इसलिए मुझे अपने लिए बहुत कम वक्त मिल पाता है। इबादत वाकई एक दुआ है और इस एप को लांच करने के लिए शेमारू के साथ जुड़ने से मैं बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493