शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.22 बजे 36.46 अंकों की तेजी के साथ 24,374.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 16.90 अंकों की तेजी के साथ 7,420.90 पर कारोबार कर रहे हैं।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स सुबह 21.93 अंकों की बढ़त के साथ 24,360.36 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.25 अंकों की मजबूती के साथ 7,418.25 पर खुले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493