सुनिंग में 5 करोड़ यूरो में शामिल होने को तैयार हैं एलेक्स

क्लब के कोच मिर्सिया लुचेस्कू ने वेबसाइट ‘ईएसपीएन ब्राजील’ को बताया कि शाख्तार ने एलेक्स के लिए सुनिंग की ओर से दिए गए पांच करोड़ यूरो की ‘ट्रांसफर फीस’ स्वीकार कर ली है।

लुचेस्कू ने कहा कि जब तक एलेक्स नए क्लब में शामिल होने की सभी कागजी कार्रवाही पूरी नहीं कर लेते, तब तक शाख्तार क्लब को इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि अगर यह करार हो गया, तो यह अब तक का सबसे बड़ा करार होगा।

पिछले माह 26 साल के हुए ब्राजीलियाई खिलाड़ी सुनिंग क्लब में अपने हमवतन रामिरेस के साथ शामिल होंगे।

इससे पहले ग्वांगझोऊ एवरग्रांडे ने एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी जेक्सन मार्टिनेज के साथ 3.2 करोड़ पाउंड (4.3 करोड़ यूरो) और सुनिंग ने चेल्सी के मिडफील्डर रामिरेस के साथ 2.5 करोड़ पाउंड (3.3 करोड़ यूरो) का करार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493