मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 225.59 अंकों की गिरावट के साथ 28,492.32 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,598.25 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंस (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 151.41 अंकों की गिरावट के साथ 28,566.50 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 76.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,584.40 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath