Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों गिरावट, सेंसेक्स 418 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों गिरावट, सेंसेक्स 418 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 417.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,062.04 पर और निफ्टी 125.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,309.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 154.07 अंकों की गिरावट के साथ 24,325.77 पर खुला और 417.80 अंकों या 1.71 फीसदी गिरावट के साथ 24,062.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,325.77 के ऊपरी और 23,839.76 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से तीन शेयरों बजाज ऑटो (0.43 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.21 फीसदी) और विप्रो (0.05 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे अडाणी पोर्ट्स (5.53 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (5.13 फीसदी), रिलायंस (3.76 फीसदी), कोल इंडिया (3.45 फीसदी) और मारुति (3.40 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 78.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,357.00 पर खुला और 125.80 अंकों या 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 7,309.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,470.90 के ऊपरी और 7,241.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 205.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,032.45 पर और स्मॉलकैप 214.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,311.17 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.49 फीसदी), ऊर्जा (3.10 फीसदी), धातु (3.08 फीसदी), बिजली (2.39 फीसदी) और बैंकिंग (2.35 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 460 शेयरों में तेजी और 2,167 में गिरावट रही, जबकि 126 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

शेयर बाजारों गिरावट, सेंसेक्स 418 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 417.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,062.04 पर और निफ्टी 125.80 अंक मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 417.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,062.04 पर और निफ्टी 125.80 अंक Rating:
scroll to top