Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 34 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 34 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.71 अंकों की गिरावट के साथ 25,228.50 पर और निफ्टी 2.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,733.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.54 अंकों की गिरावट के साथ 25,223.67 पर खुला और 33.71 अंकों या 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 25,228.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,260.48 के ऊपरी और 25,057.93 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। गेल (4.99 फीसदी), भेल (3.17 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.31 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.19 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.92 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे डॉ. रेड्डी लैब (2.14 फीसदी), विप्रो (1.92 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (1.86 फीसदी), ओएनजीसी (1.21 फीसदी) और ल्यूपिन (1.16 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 17.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,717.65 पर खुला और 2.05 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 7,733.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,738.90 के ऊपरी और 7,678.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांकों में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट देखी गई। मिडकैप 40.78 अंकों की तेजी के साथ 10965.28 पर और स्मॉलकैप 21.35 अंकों की गिरावट के साथ 10899.31 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 13 में तेजी रही। उपभोक्ता वस्तु (0.91 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.70 फीसदी), तेल व गैस (69 फीसदी), वाहन (61 फीसदी) और बिजली (58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे हेल्थकेयर (0.86 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.55 फीसदी) और ऊर्जा (0.17 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रूझान नकारात्मक रहा। कुल 1,104 शेयरों में तेजी और 1,421 में गिरावट रही, जबकि 180 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 34 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.71 अंकों की गिरावट के साथ 25,228.50 पर और निफ्टी 2.05 अंकों की मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.71 अंकों की गिरावट के साथ 25,228.50 पर और निफ्टी 2.05 अंकों की Rating:
scroll to top