मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.14 अंकों की गिरावट के साथ 26,812.78 पर और निफ्टी 18.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,219.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 40.50 अंकों की तेजी के साथ 26,907.42 पर खुला और 54.14 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 26,812.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,925.64 के ऊपरी और 26,754.60 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी (1.68 फीसदी), एम एंड एम (0.92 फीसदी), एचडीएफसी (0.83 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.70 फीसदी) और विप्रो (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे अडाणी पोर्ट्स (1.72 फीसदी), एनटीपीसी (1.43 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.37 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.10 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर (0.88 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 16.90 अंकों की तेजी के साथ 8,255.40 पर खुला और 18.60 अंकों या 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 8,219.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,257.25 के ऊपरी और 8,202.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी देखी गई। मिडकैप 14.16 अंकों की तेजी के साथ 11,418.31 पर और स्मॉलकैप 41.68 अंकों की तेजी के साथ 11,519.53 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.39 फीसदी), तेल और गैस (0.34 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.28 फीसदी) और ऊर्जा (0.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता सेवा (0.78 फीसदी), बिजली (0.70 फीसदी), बैंकिंग (0.65 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.40 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.39 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,295 शेयरों में तेजी और 1,304 में गिरावट रही, जबकि 205 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath