शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 152 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 152.45 अंकों की गिरावट के साथ 28,469.67 पर और निफ्टी 51.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,634.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.10 अंकों की तेजी के साथ 28,805.22 पर खुला और 152.45 अंकों या 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 28,469.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,978.74 के ऊपरी और 28,411.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी रही। गेल (2.19 फीसदी), एनटीपीसी (1.50 फीसदी), टाटा स्टील (1.36 फीसदी), टीसीएस (1.32 फीसदी) और ओएनजीसी (0.95 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एक्सिस बैंक (2.50 फीसदी), एसबीआईएन (1.76 फीसदी), रिलायंस (1.44 फीसदी), एसएसएलटी (1.37 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.33 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.55 अंकों की तेजी के साथ 8,749.45 पर खुला और 51.25 अंकों या 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 8,634.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,788.20 के ऊपरी और 8,614.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 63.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,786.17 पर और स्मॉलकैप 64.39 अंकों की गिरावट के साथ 11,097.78 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.48 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.42 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.76 फीसदी), रियल्टी (1.50 फीसदी), तेल एवं गैस (0.68 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.64 फीसदी) और बिजली (0.52 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,073 शेयरों में तेजी और 1,762 में गिरावट रही, जबकि 126 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493