Thursday , 16 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट (राउंडअप)

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,838.14 पर और निफ्टी 59.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,111.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.94 अंकों की तेजी के साथ 27,083.70 पर खुला और 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,838.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,099.11 के ऊपरी और 26,794.10 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयरों में तेजी रही। डॉ रेड्डीज (2.59 प्रतिशत), वेदांता (1.71 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (1.36 प्रतिशत), ल्युपिन (0.53 प्रतिशत) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.46 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- भेल (4.38 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (2.81 प्रतिशत), सन फार्मा (2.36 प्रतिशत), कोल इंडिया (2.30 प्रतिशत) और एसबीआई (2.02 प्रतिशत) की सर्वाधिक गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.25 अंकों की तेजी के साथ 8,175.45 पर खुला और 59.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,111.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी 8,179.60 के ऊपरी और 8,098.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 48.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,988.80 पर और स्मॉलकैप 48.64 अंकों की गिरावट के साथ 11,403.93 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में गिरावट रही, जिसमें बिजली (1.11 प्रतिशत), बैंकिग (1.10 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तु (1.09 प्रतिशत) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज हुई।

बीएसई के एकमात्र वाहन क्षेत्र में 0.04 प्रतिशत की तेजी रही।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,83 मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,83 Rating:
scroll to top