शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 382 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 381.95 अंकों की गिरावट के साथ 25,482.52 पर और निफ्टी 105.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,731.80 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.76 अंकों की गिरावट के साथ 25,837.71 पर खुला और 381.95 अंकों या 1.48 फीसदी गिरावट के साथ 25,482.52 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,890.36 के ऊपरी और 25,453.32 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से केवल चार शेयरों गेल (0.95 फीसदी), कोल इंडिया (0.83 फीसदी) , एनटीपीसी (0.72 फीसदी) और सनफार्मा (0.08 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंडाल्को (5.07 फीसदी), इंफोसिस (3.89 फीसदी), टाटा स्टील (3.69 फीसदी), वेदांता (3.10 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (2.80 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,823.15 पर खुला और 105.75 अंकों या 1.35 फीसदी गिरावट के साथ 7,731.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,843.40 के ऊपरी और 7,725.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 72.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,637.66 पर और स्मॉलकैप 79.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,153.95 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.26 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.29 फीसदी), बैंकिंग (1.95 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.81 फीसदी), धातु (1.53 फीसदी) और रियल्टी (0.96 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,040 शेयरों में तेजी और 1,624 में गिरावट रही, जबकि 181 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493