अपेक सीईओ शिखर सम्मेलन-2016 पेरू में होगा

मनीला, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (अपेक) सीईओ सम्मेलन के अगले वर्ष के आयोजन की अध्यक्षता बुधवार को पेरू को सौंप दी। अगले शिखर सम्मेलन का विषय होगा ‘मानव विकास और गुणवत्तापूर्ण विकास’। इस वर्ष के सम्मेलन का मेजबान फिलीपींस रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अपेक बिजनेस एडवायजरी काउंसिल-2016 के अध्यक्ष जुआन फ्रांसिस्को रफो ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश की अर्थव्यवस्था प्रदर्शन के काबिल है।

उन्होंने कहा कि 2016 का सम्मेलन सभी अपेक सदस्यों के लिए पेरू को जानने का एक अवसर होगा।

रफो ने कहा, “पेरू वास्तव में फिलीपींस का पड़ोसी देश है। बीच में सिर्फ थोड़ा पानी है। उसमें आगे बढ़ने के लिए साहस दिखाइए।”

अपेक-2015 सीईओ सम्मेलन के अध्यक्ष टोनी टान कैक्शंग ने कहा कि फिलीपींस सम्मेलन में 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन को 11 अपेक नेताओं ने संबोधित किया, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493