रांची में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या

रांची, 18 नवंबर (आईएएनएस)। रांची के बाहरी इलाके में बुधवार को एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। झारखंड में इस वर्ष अपराध मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

पुलिस ने बताया कि रांची के रातू इलाके में रहने वाली 13 साल की लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त पीड़िता के परिवार के दूसरे सदस्य छठ मनाने घर से बाहर गए थे और बच्ची घर में अकेली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है, जिससे इस बात की पुष्टि होगी की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।”

पुलिस सुत्रों के मुताबिक, शव की हालत से पता चलता है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और यह भी संभव है कि दुष्कर्मी ने ही पीड़ित को मारा है।

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाए और रांची-लोहरदगा सड़क अवरुद्ध कर दिया। उनकी मांग है कि हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

रांची में मंगलवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल की तुलना में झारखंड में इस साल अपराध ग्राफ में बढ़ोतरी देखी गई। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि बैंक डकैती के पांच मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2014 में बैंक डकैती का केवल एक मामला सामने आया था जबकि उस वर्ष लोकसभा चुनाव भी आयोजित किया गया था।

इस साल अगस्त तक दुष्कर्म के 905, अपहरण के 1,261 मामले सामने आए जबकि, 2014 में दुष्कर्म के 792 मामले और अपहरण के 996 मामले सामने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493