शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 231 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 231.23 अंकों की गिरावट के साथ 25,886.62 पर और निफ्टी 67.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,864.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 6.01 अंकों की तेजी के साथ 26,123.86 पर खुला और 231.23 अंकों या 0.89 फीसदी गिरावट के साथ 25,886.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,123.86 के ऊपरी और 25,857.35 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों एक्सिस बैंक (0.70 फीसदी), एनटीपीसी (0.56 फीसदी), मारुति (0.17 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.05 फीसदी) और रिलायंस (0.02 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (2.65 फीसदी), ल्युपिन (2.64 फीसदी), भेल (2.48 फीसदी), वेदांता (2.23 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (2.15 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,902.30 पर खुला और 67.20 अंकों या 0.85 फीसदी गिरावट के साथ 7,864.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,912.30 के ऊपरी और 7,853.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 46.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,050.88 पर और स्मॉलकैप 58.02 अंक की गिरावट के साथ 11,632.43 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर रियल्टी (0.37 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.48 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.43 फीसदी), धातु (1.35 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.08 फीसदी) और वाहन (0.83 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,248 शेयरों में तेजी और 1,540 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493