अंतरंग दृश्य अभिनय का सबसे असहज हिस्सा : करन सिंह ग्रोवर

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। चार दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘हेट स्टोरी-3’ में बोल्ड दृश्य देने वाले अभिनेता करन सिंह ग्रोवर अंतरंग दृश्यों को अभिनय का सबसे असहज हिस्सा मानते हैं।

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। चार दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘हेट स्टोरी-3’ में बोल्ड दृश्य देने वाले अभिनेता करन सिंह ग्रोवर अंतरंग दृश्यों को अभिनय का सबसे असहज हिस्सा मानते हैं।

फिल्म की पूरी कास्ट के साथ बुधवार को आईएएनएस के दफ्तर आए करन ने यह बात कही। उन्होंने बताया, “अंतरंग दृश्य एक्टिंग का सबसे असहज हिस्सा होता है। अगर किसी अभिनेता के ऐसे दृश्यों को लोग पसंद करते हैं तो इसका मतलब है कि उसने काफी अच्छा काम किया है।”

फिल्म हेट स्टोरी-3 में करन ने अपनी सह अभिनेत्रियों जरीन खान और डेजी शाह दोनों के साथ काफी बोल्ड दृश्य दिए हैं।

टेलीविजन के शो ‘दिल मिल गए’ से करन को काफी प्रसिद्धि मिली थी, इसमें उन्होंने एक आकर्षक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी।

करन ने एक सवाल के जवाब में कहा “फिलहाल डेली सोप करने का कोई इरादा नहीं है। मैं सीजन बेस्ड शो करने से ही खुश हूं। मेरे पास इस समय ज्यादा समय नहीं है और डेली सोप काफी समय लेते हैं।”

हेट स्टोरी-3 आगामी 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में करन सिंह ग्रोवर के अलावा शरमन जोशी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493