शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 285 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.56 अंकों की गिरावट के साथ 25,519.22 पर और निफ्टी 82.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,761.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.11 अंकों की गिरावट के साथ 25,764.67 पर खुला और 284.56 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 25,519.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,789.51 के ऊपरी और 25,481.51 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से केवल दो शेयरों एनटीपीसी (0.63 फीसदी) और कोल इंडिया (0.13 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (3.31 फीसदी), ल्युपिन (2.10 फीसदी), इंफोसिस (1.90 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.88 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.67 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,828.90 पर खुला और 82.40 अंकों या 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 7,761.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,836.15 के ऊपरी और 7,753.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 8.55 अंकों की तेजी के साथ 10,919.25 पर और स्मॉलकैप 27.33 अंकों की गिरावट के साथ 11,531.86 पर बंद हुआ।

बीएसई के पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.01 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.31 फीसदी), बिजली (0.13 फीसदी), रियल्टी (0.07 फीसदी) और दूरसंचार (0.07 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शहरों में प्रमुख रहे- सूचना प्रौद्योगिकी (1.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), ऊर्जा (0.92 फीसदी), धातु (0.89 फीसदी) और आधारभूत वस्तु (0.89 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,288 शेयरों में तेजी और 1,407 में गिरावट रही, जबकि 211 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493