मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 537.55 अंकों की गिरावट के साथ 25,623.35 पर और निफ्टी 171.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,791.30 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,116.52 पर खुला और 537.55 अंकों या 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 25,623.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,116.52 के ऊपरी और 25,596.57 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 3 शेयरों विप्रो (0.28 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.07 फीसदी) और एशियन पेंट्स (0.06 फीसदी) में तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (6.10 फीसदी), भारती एयरटेल (4.10 फीसदी), अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनॉमिक जोन (3.66 फीसदी), भेल (3.45 फीसदी) और एचडीएफसी (3.26 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,924.55 पर खुला और 171.90 अंकों या 2.16 फीसदी गिरावट के साथ 7,791.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,937.55 के ऊपरी और 7,781.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 134.97 अंकों की गिरावट के साथ 11,110.45 पर और स्मॉलकैप 132.93 अंकों की गिरावट के साथ 11,807.82 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। दूरसंचार (3.20 फीसदी), बैंकिंग (2.59 फीसदी), वित्त (2.50 फीसदी), औद्योगिक (2.42 फीसदी) और वाहन (2.12 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,277 शेयरों में तेजी और 1,608 में गिरावट रही, जबकि 100 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath