मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.86 अंकों की गिरावट के साथ 24,824.83 पर और निफ्टी 7.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,555.95 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 111.53 अंकों की तेजी के साथ 24,982.22 पर खुला और 45.86 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 24,824.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,002.32 के ऊपरी और 24,788.58 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स (3.67 फीसदी), कोल इंडिया (2.67 फीसदी), भारती एयरटेल (2.35 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.12 फीसदी) और सिप्ला (2.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईसीआईसीआई बैंक (5.63 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (3.92 फीसदी), मारुति (3.68 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.17 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.96 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.95 अंकों की तेजी के साथ 7,589.50 पर खुला और 7.60 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 7,555.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,600.45 के ऊपरी और 7,541.25 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 59.56 अंकों की तेजी के साथ 10,476.82 पर और स्मॉलकैप 31.57 अंकों की तेजी के साथ 10,901.41 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.94 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.98 फीसदी), औद्योगिक (0.96 फीसदी) और धातु (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.40 फीसदी), वित्त (0.75 फीसदी), बिजली (0.55 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.53 फीसदी) और वाहन (0.36 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,423 शेयरों में तेजी और 1,278 में गिरावट रही, जबकि 130 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath