शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 330 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 329.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,287.42 पर और निफ्टी 101.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,387.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.44 अंकों की तेजी के साथ 24,637.41 पर खुला और 329.55 अंकों या 1.34 फीसदी गिरावट के साथ 24,287.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,698.95 के ऊपरी और 24,196.84 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एक्सिस बैंक (2.38 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.29 फीसदी), भारती एयरटेल (1.27 फीसदी), ल्युपिन (0.97 फीसदी) और गेल (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (3.94 फीसदी), आईटीसी (2.72 फीसदी), ओएनजीसी (2.43 फीसदी), सन फार्मा (2.42 फीसदी) और टीसीएस (2.36 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.60 अंक की तेजी के साथ 7,489.70 पर खुला और 101.85 अंकों या 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 7,387.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,512.55 के ऊपरी और 7,363.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 23.97 अंकों की गिरावट के साथ 10,311.10 पर और स्मॉलकैप 2.39 अंकों की गिरावट के साथ 10,567.14 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से तीन सेक्टरों दूरसंचार (0.78 फीसदी), रियल्टी (0.37 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.19 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.95 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.60 फीसदी), तेल एवं गैस (1.48 फीसदी), ऊर्जा (1.35 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.25 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,193 शेयरों में तेजी और 1,491 में गिरावट रही, जबकि 117 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493