मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 241.01 अंकों की तेजी के साथ 26,866.92 पर और निफ्टी 68.30 अंकों की वृद्धि के साथ 8,238.50 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 128.80 अंकों की गिरावट के साथ 26,497.11 पर खुला और 241.01 अंकों या 0.91 फीसदी तेजी के साथ 26,866.92 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,885.49 के ऊपरी और 26,447.88 के निचले स्तर को छुआ।
सेसेंक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (3.98 फीसदी), टाटा स्टील (3.27 फीसदी), भारती एयरटेल (2.60 फीसदी), इंफोसिस (2.57 फीसदी) और टीसीएस (2.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेसेंक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एशियन पेंट्स (0.60 फीसदी), कोल इंडिया (0.46 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.39 फीसदी), सन फार्मा (0.37 फीसदी) और गेल (0.35 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 54.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,115.75 पर खुला और 68.30 अंकों या 0.84 फीसदी तेजी के साथ 8,238.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,244.15 के ऊपरी और 8,107.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 45.09 अंकों की तेजी के साथ 11,404.15 पर और स्मॉलकैप 42.69 अंकों की तेजी के साथ 11,477.85 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (2.00 फीसदी), दूरसंचार (1.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.97 फीसदी), औद्योगिक (1.50 फीसदी) और वाहन (1.49 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.06 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,375 शेयरों में तेजी और 1,208 में गिरावट रही, जबकि 200 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath