शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 174 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 174.32 अंकों की तेजी के साथ 27,882.46 पर और निफ्टी 38.50 अंकों की तेजी के साथ 8,641.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.89 अंकों की तेजी के साथ 27,761.03 पर खुला और 174.32 अंकों या 0.63 फीसदी तेजी के साथ 27,882.46 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,980.39 के ऊपरी और 27,759.48 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (4.74 फीसदी), भारती एयरटेल (3.82 फीसदी), एनटीपीसी (3.33 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.78 फीसदी) और एचडीएफसी (2.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- आईटीसी (2.78 फीसदी), ल्यूपिन (1.77 फीसदी), विप्रो (1.55 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.53 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.83 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,610.50 पर खुला और 38.50 अंकों या 0.45 फीसदी तेजी के साथ 8,641.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,672.70 के ऊपरी और 8,606.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 83.07 अंकों की तेजी के साथ 12,964.73 पर और स्मॉलकैप 69.26 अंकों की तेजी के साथ 13,112.12 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.50 फीसदी), बिजली (2.10 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.92 फीसदी), बैंकिग (1.50 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो शेयरों- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.51 फीसदी) और रियल्टी (0.49 फीसदी) में गिरावट देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,376 शेयरों में तेजी और 1,411 में गिरावट रही, जबकि 209 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493