शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 183 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 182.89 अंकों की तेजी के साथ 25,958.63 पर और निफ्टी 52.20 अंकों की तेजी के साथ 7,883.80 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.93 अंकों की गिरावट के साथ 25,769.81 पर खुला और 182.89 अंकों या 0.71 फीसदी तेजी के साथ 25,958.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,016.04 के ऊपरी और 25,769.81 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (5.51 फीसदी), सन फार्मा (3.96 फीसदी), गेल (3.33 फीसदी), एमएंडएम (2.06 फीसदी) और रिलायंस (2.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे डॉ. रेड्डीज लैब (8.21 फीसदी), ल्युपिन (1.24 फीसदी), टीसीएस (1.05 फीसदी), बजाज ऑटो (0.66 फीसदी) और मारुति (0.63 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.55 अंकों की तेजी के साथ 7,837.15 पर खुला और 52.20 अंकों या 0.67 फीसदी तेजी के साथ 7,883.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,897.10 के ऊपरी और 7,832.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 28.51 अंकों की तेजी के साथ 10,934.72 पर और स्मॉलकैप 51.29 अंकों की तेजी के साथ 11,508.83 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.66 फीसदी), रियल्टी (1.80 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.70 फीसदी), वाहन (1.29 फीसदी) और ऊर्जा (1.27 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (0.53 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.23 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,617 शेयरों में तेजी और 1,065 में गिरावट रही, जबकि 218 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493