शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 28 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.82 अंकों की तेजी के साथ 25,844.18 पर और निफ्टी 0.05 अंक की तेजी के साथ 7,914.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 125.98 अंकों की तेजी के साथ 25,942.34 पर खुला और 27.82 अंकों या 0.11 फीसदी तेजी के साथ 25,844.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,956.34 के ऊपरी और 25,716.81 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (6.52 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.13 फीसदी), गेल (2.11 फीसदी), विप्रो (2.07 फीसदी) और एनटीपीसी (1.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टीसीएस (2.79 फीसदी), रिलायंस (2.21 फीसदी), मारुति (1.31 फीसदी), सनफार्मा (1.06 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.02 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 35.35 अंकों की बढ़त के साथ 7,950.05 पर खुला और 0.05 अंक या नगण्य फीसदी तेजी के साथ 7,914.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,950.40 के ऊपरी और 7,877.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 10.83 अंकों की तेजी के साथ 11,064.13 पर और स्मॉलकैप 70.29 अंकों की तेजी के साथ 11,134.48 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.81 फीसदी), आधारभूत वस्तुएं (1.65 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.34 फीसदी) और बिजली (1.07 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ऊर्जा (1.24 फीसदी), दूरसंचार (1.22 फीसदी), तेल एवं गैस (0.73 फीसदी), वाहन (0.57 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.55 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,471 शेयरों में तेजी और 1,151 में गिरावट रही, जबकि 149 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493