मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उदार मौद्रिक नीति पर कायम रहने के कारण देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 232.22 अंकों की तेजी के साथ 27,009.67 पर और निफ्टी 65.40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,266.45 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 56.09 अंकों की तेजी के साथ 26,833.54 पर खुला और 232.22 अंकों या 0.87 फीसदी तेजी के साथ 27,009.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,082.63 के ऊपरी और 26,829.53 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक (5.40 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.31 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.04 फीसदी), आईटीसी (1.97 फीसदी) और सन फार्मा (1.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के चार शेयरों इंफोसिस (0.78 फीसदी), रिलांयस (0.13 फीसदी), एचडीएफसी (0.10 फीसदी) और गेल (0.07 फीसदी) में गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 34.50 अंकों की तेजी के साथ 8,235.55 पर खुला और 65.40 अंकों या 0.80 फीसदी तेजी के साथ 8,266.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,294.95 के ऊपरी और 8,216.40 के निचले स्तर को छुआ।
आरबीआई ने मंगलवार को 2016-17 की दूसरी दोमाही मौद्रिक नीति समीक्षा में महंगाई दर के परिदृश्य में अनिश्चितता का उल्लेख करने के बाद भी मुख्य नीतिगत दरों का जस का तस रखा। आरबीआई का फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुरूप है।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 32.92 अंकों की तेजी के साथ 11,417.06 पर और स्मॉलकैप 107.75 अंकों की तेजी के साथ 11,280.67 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.70 फीसदी), बैंकिंग (1.63 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.57 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.35 फीसदी) और घातु (1.30 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों तेल व गैस (0.14 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.05 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.04 फीसदी) और दूरसंचार (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,481 शेयरों में तेजी और 1,133 में गिरावट रही, जबकि 161 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath