शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 723 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 722.77 अंकों की गिरावट के साथ 26,717.37 पर और निफ्टी 227.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.22 अंकों की तेजी के साथ 27,473.36 पर खुला और 722.77 अंकों या 2.63 फीसदी गिरावट के साथ 26,717.37 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,501.15 के ऊपरी और 26,677.64 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से मात्र एक शेयर भारती एयरटेल (0.80 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (6.21 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.95 फीसदी), एलटी (4.68 फीसदी), मारुति (4.20 फीसदी) और एनटीपीसी (4.09 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,316.60 पर खुला और 227.80 अंकों या 2.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,097.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,331.95 के ऊपरी और 8,083.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 347.92 अंकों की गिरावट के साथ 10,265.23 पर और स्मॉलकैप 348.38 अंकों की गिरावट के साथ 10,829.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (4.24 फीसदी), रियल्टी (4.04 फीसदी), बिजली (3.67 फीसदी), बैंकिंग (3.66 फीसदी) और धातु (3.17 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 563 शेयरों में तेजी और 2,170 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 114 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493