मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.32 अंकों की मजबूती के साथ 26,425.30 पर और निफ्टी 17.55 अंकों की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.66 अंकों की कमजोरी के साथ 26,340.32 पर खुला और 54.32 अंकों या 0.21 फीसदी मजबूती के साथ 26,425.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,489.58 के ऊपरी और 26,307.07 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में मजबूती रही, जिसमें बजाज ऑटो (3.53 फीसदी), टाटा पावर (3.49 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.53 फीसदी), एचडीएफसी (2.04 फीसदी) और भेल (1.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टीसीएस (2.29 फीसदी), हिंडाल्को (2.14 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.03 फीसदी), वेदांता (1.97 फीसदी) और विप्रो (1.87 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.5 अंकों की कमजोरी के साथ 7,959.85 पर खुला और 17.55 अंकों या 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,995.60 के ऊपरी और 7,940.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 33.87 अंकों की मजबूती के साथ 10,121.94 पर और स्मॉलकैप 38.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,573.78 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों बैंकिंग (1.09 फीसदी), बिजली (0.43 फीसदी), तेल और गैस (0.27 फीसदी) और वाहन (0.06 फीसदी) में मजबूती दर्ज की गई।
बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 फीसदी), धातु (1.42 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.13 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,095 शेयरों में तेजी और 1,536 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 114 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath