मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस) देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार सुबह तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।
निफ्टी सुबह 7,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 216.64 अंकों की तेजी के साथ 24,459.62 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.80 अंकों की तेजी के साथ 7,427.75 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 143.69 अंकों की मजबूती के साथ 24,386.67 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.7 अंकों की बढ़त के साथ 7,429.55 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath