विटामिन डी की कमी से प्रोस्टेट कैंसर की गंभीरता का निर्धारण

न्यूयार्क, 3 मार्च (आईएएनएस)। विटामिन डी की कमी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की गंभीरता का अनुमान लगा सकता है। वैज्ञानिकों ने इस जानकारी का खुलासा सर्जरी के वक्त किया।

यह निष्कर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विटामिन डी की कमी से चिकित्सकों को वह जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वह निर्धारण कर सकते हैं कि इस रोग से ग्रसित मरीज के प्रोस्टेट को हटा देना चाहिए या फिर दवाओं से नियंत्रित करना चाहिए।

अमेरिका की फ्रीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन से इस अध्ययन के मुख्य लेखक एडम मुर्फी ने बताया, “विटामिन डी की कमी एक बायोमार्कर के रूप में प्रोस्टेट कैंसर की भविष्यवाणी कर सकती है।”

मुरफी ने बताया, विटामिन डी हड्डियों और अन्य बीमारियों की गंभीरता के लिए एक बायोमार्कर है, इसलिए सभी पुरुषों को अपने विटामिन डी के स्तर की जांच करनी चाहिए।

यह शोध पत्रिका ‘क्लीनिकल ऑफ ओन्कोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493