दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। हालांकि, शुक्रवार सुबह धुंध रहने का अनुमान है।”

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 90 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,000 मीटर रही।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493