मुंबई- सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक झटके के साथ हुई। हफ्ते के पहले दिन प्री-ओपनिंग ट्रेडिंग में सेंसेक्स करीब 704 अंक यानी 0.85% गिरकर 81,704 पर आ गया, जबकि निफ्टी 172 अंक यानी 0.69% टूटकर 24,939 पर ट्रेड करता दिखसुबह 10 बजे सेंसेक्स करीब 900 अंक नीचे 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 24,830 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि 28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है।
dharmpath.com dharmpath