गोदावरी-आंध्र प्रदेश की एक होनहार बेटी ने इतिहास रच दिया है. वह NASA की स्पेशल स्पेस ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है.
बता दें कि, आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के पलाकोल्लू की डांगेटी जाह्नवी 2029 में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक जाह्नवी नासा के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली पहली भारतीय होने का गौरव रखती हैं.
dharmpath.com dharmpath