शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 323.71 अंकों की गिरावट के साथ 38,276.63 पर और निफ्टी 100.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,497.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 215.12 अंकों की तेजी के साथ 38,815.46 पर खुला और 323.71 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 38,276.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,835.54 के ऊपरी और 38,236.18 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से छह शेयरों में तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.37 फीसदी), एलटी (1.14 फीसदी), पॉवर ग्रिड (0.84 फीसदी), इंफोसिस (0.79 फीसदी) और ओएनजीसी (0.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – टाटा मोटर्स (4.60 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.77 फीसदी), भारती एयरटेल (3.10 फीसदी), रिलायंस (2.91 फीसदी) और वीईडीएल (2.07 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 143.67 अंकों की गिरावट के साथ 14,522.69 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 122.22 अंकों की गिरावट के साथ 14,301.81 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.25 अंकों की तेजी के साथ 11,651.50 पर खुला और 100.35 अंकों या 0.87 फीसदी गिरावट के साथ 11,497.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,657.05 के ऊपरी और 11,484.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (0.19 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.19) व उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – दूरसंचार (2.44 फीसदी), ऊर्जा (2.23 फीसदी), तेल एवं गैस (1.36 फीसदी), रियल्टी (1.32 फीसदी) और धातु (1.25 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 851 शेयरों में तेजी और 1678 में गिरावट रही व 140 में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493