शेल लुब्रिकेंट्स ने पेश किया ‘ल्यूबचैट’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। फिनिश्ड लुब्रिकेंट्स कंपनी शेल लुब्रिकेंट्स ने शुक्रवार को ‘शेल ल्यूबचैट्स’ लांच करने की घोषणा की है। यह इस्तेमाल करने में आसान एआई-युक्त चैटबोट है जो भारत में निर्माण, सामान्य विनिर्माण, कृषि, बिजली और फ्लीट उद्योग में ग्राहकों को रियल-टाइम आधार पर सूचनाएं पहुंचा सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘शेल ल्युबचैट्स’ इसके ग्राहकों-डिस्ट्रिब्यूशन सेल्स प्रतिनिधियों, मेंटेनेंस हेड्स और सविस इंजीनियरों को सॉल्यूशंस की पेशकश करने के लिए डिजाइन किया गया एक संवादपरक, सहज और एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है। शेल का लक्ष्य पूरे देश के बाजारों में आने वाले तीन महीनों में ल्यूबचैट को 10,000 यूजर्स तक पहुंचाने का है।

शेल लुब्रिकेंट्स की कंट्री हेड (इंडिया) मानसी त्रिपाठी ने बताया, “नवोन्मेश, प्रोडक्ट एप्लीकेशन और तकनीकी सहयोग शेल लुब्रिकेंट्स के मूल में है। हम लगातार प्रौद्योगिकी के लिहाज से उन्नत उत्पादों और सेवाओं में अग्रणी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, जिससे हमारे ग्राहकों को बेजोड़ फायदा मिल सके। एक सेल्फ हेल्प टूल के तौर पर ल्यूबचैट हमें हमारी सेवाएं अपने ग्राहकों तक पहुंचाने योग्य बनाएगा। शेल यूजर्स की चुनौतियों को समझती है और इसका उद्देश्य तेजी से निर्णय लेने के लिहाज से सशक्त बनाने के लिए सभी संभव समाधान मुहैया कराना है।”

शेल लुब्रिकेंट्स, इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी नीरज भाटिया ने कहा, “ग्राहकों की संतुष्टि शेल लुब्रिकेंट्स कारोबार का एक एकीकृत सिद्धांत है। हम अपने मूल्यवान ग्राहकों की जरूरतों और इच्छाओं को समझते हैं और ल्यूबचैट के साथ हम अपने ओईएम और ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में अगला कदम उठा रहे हैं, एक मूल्यवान साझेदार के तौर पर हम उनके कारोबार को बेहतर बनाना जारी रखेंगे। बेहतर कुशलता के लिए बनाया गया ल्युबचैट सभी के लिए उपयुक्त समाधान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493